आल इंडिया मुस्लिम फाउंडेशन ने लखनऊ केन्ट विधानसभा 175 उपचुनाव में बसपा के उम्मीदवार अरुण द्विवेदी को समर्थन की घोषणा।
लखनऊ:-आल इंडिया मुस्लिम फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने बसपा के प्रत्याशी के केंद्रीय कार्यालय पर अरुण द्विवेदी से मुलाक़ात की और उनसे लखनऊ केन्ट विधानसभा क्षेत्र की समस्याओ पर चर्चा की। जिसमे बसपा प्रत्याशी ने चुनाव जीतने के बाद समस्याओं के निवारण के आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष मेराज खान, महासचिव अबुल्लाह आज़मी, उपाध्यक्ष जबबर्बली, डॉ तौकीर रज़ा, फैसल फारूकी, गौस मोहम्मद खान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शोएब अहमद के साथ कौम के ज़िम्मेदार लोगो ने भी चर्चा की।
वर्तमान परिस्तिथियां बसपा प्रत्याशी के सर्वथा अनुकूल है।
ब्राह्मण समाज ने अरुण द्विवेदी के पक्ष में मतदान का मन बना लिया है। और दलित समाज भी मज़बूती से बसपा के साथ जुड़ चुका है। अगर मुस्लिम मतदाता अरुण द्विवेदी के पक्ष में जुड़कर अपना मत डालते है। तो भाजपा का विजय रथ रोका जा सकता है
लखनऊ केन्ट विधानसभा में दलित वोटो की संख्या लगभग 1.25 लाख और ब्राह्मणों के वोटो की संख्या 1.15 लाख है। और मुस्लिम की संख्या 46 हज़ार है।
अगर ये समीकरण धरातल पर आ जाता है तो भाजपा की पराजय सुनिश्चित है। इसके अलावा बसपा प्रत्याशी का दावा है कि उन्हें सर्वसमाज का वोट भी मिलेगा जिसमे यादव, लोधी, कायस्थ, और ईसाई समुदाय भी शामिल है।
इन हालातों के मद्देनजर बसपा प्रत्याशी अरुण द्विवेदी जी के समर्थन की घोषणा करते है।
और लखनऊ केन्ट के मतदाताओं से अपील करते है कि 21 अक्टूबर को हाथी वाला बटन दबारकर भारी मतो से विजय बनायें और भाजपा की पराजय सुनिश्चित करें