उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज झांसी के वीरांगना होटल में अपनी प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का रवैया ठीक नहीं है। पीड़ितों की एफआईआर नहीं दर्ज होती है। पुष्पेन्द्र यादव के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। पीड़ित परिवार न्याय चाहता है। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएगी।
      श्री यादव ने कहा पुष्पेन्द्र की हत्या हुई है, यह फेक एनकाउण्टर है। पुलिस प्रशासन पर भरोसा नहीं है। जितना निष्पक्ष प्रशासन होगा उतनी अच्छी छवि सरकार की होगी। ये भाजपा सरकार अपनी अच्छी छवि नहीं बनाना चाह रही है। हाईकोर्ट के एक सिटिंग जज से पुष्पेन्द्र के मामले की जांच होनी चाहिए। दोषियों को सरकार बचा रही है। पूरा झांसी, जालौन, कालपी और कानपुर की जनता सच जानती है।
      श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में सबसे ज्यादा नोटिसें मिली है। हिरासत में मौते भी सबसे ज्यादा हुई हैं। यूपी में अफसर बेलगाम हैं। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में जो जनता को दुःख देता है, जनता उसे सŸाा से बाहर कर देती है। याद रखिए, कोई भी सरकार हमेशा नहीं रहती है। आषा करता हॅू कि प्रशासन पुष्पेन्द्र के मामले में पर्दा डालने का प्रयास नहीं करेगा।  
      श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म होने का दावा झूठा साबित हुआ है। 370 से कश्मीर में आतंकवाद कहां खत्म हुआ? जीएसटी के संकट से हम उबर नहीं पाए हैं। इससे व्यापार बढ़ा नहीं, नुकसान ज्यादा हुआ है। हमारे देश का ग्रोथ रेट गिरा है। बांग्लादेश हमसे आगे हो गया है। कुपोषण में हम नम्बर एक हैं।
      श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रषासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। दोषियों को बचाने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि वे सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। उपचुनाव के बाद वे साइकिल यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा गरीबों को न्याय दिलाने के लिए होगी।                                                                             


Popular posts
पत्रकार के हत्यारों को दी जाए कड़ी सजा- अजीत मौर्य
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन डुमरियागंज इकाई द्वारा पत्रकार राकेश सिंह की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
नवादा जिले में भारत बंद का सफल असर। किसानों से लेकर राजनीतिक और राष्ट्रीय नेताओं को सड़कों पर उतरना पड़ा।
शिया फेडरेशन ने ईद मिलादुन नबी की महफिल का किया आयोजन।
Image
बिहार सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द बनाएं - नसीम रब्बानी प्रदेश सरकार ग्रामीण, तहसील व जिला स्तर के सभी पत्रकार को सरकारी खर्च पर सुरक्षा बीमा एवं पेंशन मुहैया करायें- नरेंद्र कुमार सिंह महुआ,वैशाली, बिहार।
Image