जोन के सीमा विवाद में उड़ी स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां।


प्राधान मंत्री मोदी जी की योजना स्वच्छ भारत अभी यान को लगा रहा है पलीता - लखनऊ नगर निगम


मो० तारिक अहमद वारसी


लखनऊ:- स्वच्छ भारत अभियान  के अंतर्गत  स्वच्छता में नंबर वन  पर रहने वाले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में यू तो आये दिन न्यूज पेपर मे गन्दगी की खबर चला करती है। वही सर्वजनिक स्थान पर कुड़े के ढेर और पुल पर पड़ा कुडा और वही पर स्वच्छ भारत अभी यान के नये नये स्लोगन नगर निगम की पोल खोल रहे है।
नगर निगम लखनऊ को प्रधान मंत्री जी की योजना का जरा भी खयाल नही हैं। देखना ये है की सर्वजनिक अस्थान पर कूडा यू ही ढेर रहता है। या बाहर से आने वाले पर्यटक भी इस कुड़े के ढेर को देखकर हमारे देश और देश के प्रधान मन्त्री जी की योजना के बारे मे क्या सोचेगे। इस बात की कितनी चिन्ता लखनऊ नगर निगम को है। दार्शनिक स्थलों से लेकर सामाजिक  स्थलों तक और शहर की गलियों से लेकर सड़कों तक जहां स्वच्छ भारत अभियान मे नंबर वन पर रहे लखनऊ की सफाई व्यवस्था की पोल तो खोली ही है। साथ ही राजधानी लखनऊ से सटे हुए नगर निगम वार्डों में  डेंगू के प्रकोप के बाद आए दिन खबरों के माध्यम से सफाई की पोल खोलने वाले समाचार पत्रों को रद्दी की टोकरी में डालने वाले अधिकारियों के कान पर जूँ तक न रेंगना संदेहित करता है। कि स्वच्छ भारत अभियान में भी भ्रष्टाचार की जड़े बहुत मजबूत रही है ।प्रत्येक वार्ड में लगभग आधा सैकड़ा सफाई कर्मचारी होने के बाद भी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सफाई व्यवस्था बुरी स्थिति में है। तो प्रदेश में स्वच्छ भारत अभियान की क्या दुर्दशा होगी।


Popular posts
पत्रकार के हत्यारों को दी जाए कड़ी सजा- अजीत मौर्य
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन डुमरियागंज इकाई द्वारा पत्रकार राकेश सिंह की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
नवादा जिले में भारत बंद का सफल असर। किसानों से लेकर राजनीतिक और राष्ट्रीय नेताओं को सड़कों पर उतरना पड़ा।
शिया फेडरेशन ने ईद मिलादुन नबी की महफिल का किया आयोजन।
Image
बिहार सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द बनाएं - नसीम रब्बानी प्रदेश सरकार ग्रामीण, तहसील व जिला स्तर के सभी पत्रकार को सरकारी खर्च पर सुरक्षा बीमा एवं पेंशन मुहैया करायें- नरेंद्र कुमार सिंह महुआ,वैशाली, बिहार।
Image