इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन परतूर, जालना महाराष्ट्र का तहसील अध्यक्ष इमरान कुरैशी को मनोनीत किया गया।*

*इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन परतूर, जालना महाराष्ट्र का तहसील अध्यक्ष इमरान कुरैशी को मनोनीत किया गया।*


*जालना, महाराष्ट्र।*


इंडियन  जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सेराज अहमद  कुरैशी तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सतीश मधुकरराव महामुनी की सहमति पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जालना जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी ने  पत्रकार, मराठवाडा केसरी मराठी दैनिक तथा आवाज महाराष्ट्र वेब न्यूज के तहसील पत्रकार इमरान कुरैशी को महाराष्ट्र के जालना जिले की परतूर तहसील अध्यक्ष पर पर मनोनीत किया और आशा व्यक्त की है कि श्री इमरान कुरैशी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में ग्रामीण से लेकर शहर के पत्रकारों को संगठन से जोड़ कर मजबूत करने का कार्य करेंगे एवं पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर सदैव तत्पर रहेंगे। 
श्री इमरान कुरैशी के परतूर तहसील अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर तरंग कांबले (हॅलो रिपोर्टर), नजीर कुरैशी (लोकमत), शाहादेव मोरे (शासन आपल्या दारी), रामेश्वर उबाले (आत्ताच एक्सप्रेस), चंद्रकांत हकदार (हॅलो रिपोर्टर), मुनीर खान पठाण (पोलीस नवरंग), आर्या कांबले (शासन आपल्या दारी), सुधाकर जाधव (MKN मराठी), सय्यद वाजेद (राज्यवार्ता), सय्यद अकबर (दिव्यमराठी) आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए  शुभकामनाएं दीं तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई।


Popular posts
पत्रकार के हत्यारों को दी जाए कड़ी सजा- अजीत मौर्य
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन डुमरियागंज इकाई द्वारा पत्रकार राकेश सिंह की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
नवादा जिले में भारत बंद का सफल असर। किसानों से लेकर राजनीतिक और राष्ट्रीय नेताओं को सड़कों पर उतरना पड़ा।
शिया फेडरेशन ने ईद मिलादुन नबी की महफिल का किया आयोजन।
Image
बिहार सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द बनाएं - नसीम रब्बानी प्रदेश सरकार ग्रामीण, तहसील व जिला स्तर के सभी पत्रकार को सरकारी खर्च पर सुरक्षा बीमा एवं पेंशन मुहैया करायें- नरेंद्र कुमार सिंह महुआ,वैशाली, बिहार।
Image