रिपब्लिक भारत के एडीटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी के रिहाई के लिए पत्रकारों ने निकाला आक्रोश मार्च।

रिपब्लिक भारत के एडीटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी के रिहाई के लिए पत्रकारों ने निकाला आक्रोश मार्च। लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं, अंतिम सांस तक अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं पत्रकार। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन। मुंगेर, बिहार। रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के ऊपर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार एवं गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर के बैनर तले आक्रोश मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में पत्रकार महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखे तख्ती लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए शहर के जैन धर्मशाला से जिला समाहरणालय तक मार्च किया। आक्रोश मार्च में शामिल पत्रकार अर्नब गोस्वामी को बाइज्जत रिहा करो..., पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो..., महाराष्ट्र पुलिस हाय हाय..., पत्रकारों पर अत्याचार करना बंद करो..., लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ...,आदि नारे लगा रहे थे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष लालमोहन महाराज ने बताया कि पत्रकारों को पर अनावश्यक दबाव बनाकर एवं भय दिखाकर उसकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। महाराष्ट्र पुलिस ने अर्णब गोस्वामी का भया दोहन करने के लिए झूठे मुकदमे में बिना नोटिस दिए गिरफ्तार किया जाना असंवैधानिक है। यह कदापि बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जिला महासचिव केएम राज ने कहा कि अर्नब गोस्वामी के प्रयास से ही सुशांत सिंह एवं पालघर साधु संत की हत्या मामले को गहनता से जांच किया जा रहा है। जो महाराष्ट्र सरकार को नागवार गुजर रहा है। विशेष आमंत्रित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत विद्यार्थी तथा प्रमंडलीय अध्यक्ष शशिकांत सुमन ने कहा कि पत्रकार समाज को सही दिशा दिखाने के लिए तथा अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए रात दिन पसीना बहाते रहते हैं। उनके साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किसी भी मायने में उचित नहीं है। मौके पर शशीकांत सुमन, पुनीत सिंह, संतोष कुमार, प्रिंस कुमार, राजेश ठाकुर, अभिषेक कुमार, राज पुष्कर, मनीष कुमार, बिट्टू कुमार, संतोष कुमार, ओमप्रकाश पोद्दार के अलावा बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मीडिया कर्मी मौजूद थे। प्रदर्शन के उपरांत तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम डीएम रचना पाटिल को संभाल पत्र सौंपा।